फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 वर्षों के बाद बीटा-1 में बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- आरडब्ल्यूए के प्रयास लाए रंग, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया पार्क निर्माण

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक में 14 साल बाद पार्क के निर्माण कार्य शुरु हुआ है। निवासियों को पार्क नहीं होने पर समस्या होती थी। अब बच्चों और बुजुर्गों को इससे फायदा होगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि सेक्टर बीटा एक स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने वर्षों से खाली पड़ी भूमि पर पार्क निर्माण कार्य का शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि यह निर्णय लिया गया कि सेक्टर बीटा-1 के सभी पार्कों में दिशा-निर्देश एवं सूचना सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर योग स्थल, कूड़ा कचरा इधर उधर ना फेंके बच्चों के खेल क्षेत्र, क्रिकेट व वॉलीबॉल क्षेत्र आदि की जानकारी अंकित रहेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि पहले यहां न तो कोई बाउंड्री थी और न ही किसी प्रकार का विकास कार्य हुआ था। अब ग्रेनो प्राधिकरण द्वारा पार्क के विकास व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कोषाध्यक्ष विपिन भाटी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से पार्क का इंतजार था। इस मौके पर संरक्षक शीतला प्रसाद,देवीशरण शर्मा, विनोद कसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें