फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी ने जलाया कूड़ा, 1.16 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-11 की एक कंपनी पर खुले में कूड़ा जलाने पर 1.16 लाख का जुर्माना लगाया है। कूड़ा कंपनी के बाहर जलाया जा रहा था। शिकायत पर प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जुर्माना लगाने के साथ ही कूड़े में लगी आग को पानी से बुझाया गया। प्राधिकरण ने सभी उद्योगों को कूड़ा जलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर ईकोटेक 11 में एक कंपनी के पास कूड़ा जलाया जा रहा है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कूड़े का उचित प्रबंध करने, इधर-उधर न फेंकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें