एनएस वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 23 रन से हारी
नोएडा। सेक्टर-127 स्थित एनएस मैदान पर खेले जा रहे एनएस वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गाजियाबाद भवानी टाइगर्स ने अफगानिस्तान इलेवन को 23 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाजियाबाद भवानी टाइगर्स ने 20 ओवर में 203 रन बनाए। बल्लेबाज रजनीश रंजन ने 55, अमित नागर 41, जीत चौधरी 24 और प्रतीक ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाज जियाउर रहमान ने तीन, टी गौहर, आतिफ ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।
दूसरी पारी में अफगानिस्तान इलेवन के बल्लेबाज 20वें ओवर में 180 रन पर ढेर हो गए। बल्लेबाज वसीम खान ने 70, शफान ने 25 और नबील अहमद ने 15 रन की पारी खेली। सईद मोहम्मद खुर्शीद असरफ ने 17 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाज संजीव अधाना, अमित नागर, रोहित कुलबे और विनीत दुबे ने दोे-दो विकेट लिए। 14 गेंदों में 41 रन और दो बल्लेबाजों को आउट करने वाले अमित नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।