दादरी (संवाद)।
सूर्य सिटी कॉलोनी में नौकरी नहीं लगने से तनाव को लेकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वाराणसी के भोहर गांव निवासी आशीष पाल छपरौला गांव के समीप सूर्य सिटी कॉलोनी में रहता था। उसकी आठ माह पहले नौकरी छूट गई थी। जिससे वह बेरोजगार था। काम न मिलने के तनाव को लेकर सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब शाम तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गेट को तोड़कर फंदे पर लटके शव को उतारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।