फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी, अगले महीने से शुरू होगी उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट : विमानन कंपनियां उड़ाने शुरू करने की कर रहीं तैयारियां, टिकट ऑनलाइन होंगे बुक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगले महीने उड़ानें शुरू हो सकती हैं। एयरपोर्ट को एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी यानी बकास ने सोमवार को मंजूरी दे दी। यह एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में अहम पड़ाव है।
नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मंजूरी के साथ यह पुष्टि हो गई है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, प्रक्रियाएं और मानक सभी नियामकीय आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। इससे एयरपोर्ट की ऑपरेशनल रेडीनेस को भी मजबूती मिली है। प्रबंधन ने बताया कि अब एयरलाइंस कंपनियों और अन्य साझेदार एजेंसियों के साथ मिलकर व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत के लिए आपसी सहमति से तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन


शुरुआत में 17 फ्लाइट्स उड़ेंगी
एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। मंजूरी के बाद अब टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इंडिगो, आकासा और एयर इंडिया को अपनी फ्लाइटें शुरू करने की प्रक्रिया की तैयारी करने के लिए कह दिया है। अब तीनों कंपनियां शेड्यूल बनाकर फ्लाइट की टिकट ऑनलाइन प्रदर्शित करेंगी।

विमानों के लिए 25 नए स्टैंड बनेंगे
यापल की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया है कि एयरपोर्ट पर अगले दो वर्षों में विमानों को खड़ा करने के लिए 25 नए स्टैंड बनेंगे। इस पर करीब 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, वर्तमान में 28 स्टैंड बनकर तैयार हैं। इनमें तीन कार्गों और 25 व्यावसायिक विमानों के लिए हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट पर 10 एयरोब्रिज को जोड़ा गया है। साथ ही एयरपोर्ट के रनवे को हर घंटे लगभग 30 विमान टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता के साथ तैयार किया गया है।

28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का हुआ था लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को इस हवाईअड्डे का उद्घाटन किया था। यहां घरेलू और कार्गो टर्मिनल बनकर तैयार है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का काम जारी है। पहले चरण में एयरपोर्ट को 1334 हेक्टेयर में पूरा किया गया है। इसमें 3900 मीटर लंबा पहला रनवे, यात्री टर्मिनल, एटीसी, कार्गो हब शामिल है।
विज्ञापन


हमारी प्राथमिकता सभी सिस्टम, प्रक्रियाओं और कर्मचारियों को पूरी तरह तैयार रखना है, ताकि एयरपोर्ट संचालन की शुरुआत सुरक्षित, प्रभावी और यात्रियों के लिए सहज अनुभव के साथ हो सके। यापल उड़ान शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। मई के अंत तक उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
-नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें