फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार दिसंबर तक जारी हो जाएगा एयरोड्रम लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम योगी ने नोएडा एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू भी रहे मौजूद
विज्ञापन

नंबर गेम
2 दिसंबर को बकास जारी करेगा एनओसी
15 दिसंबर तक उद्घाटन की तैयारी
31 दिसंबर से शुरू होंगी कॉमर्शियल फ्लाइट
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राम मोहन नायडू ने बृहस्पतिवार दोपहर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने एनआईए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविशन सिक्योरिटी (बकास), यमुना प्राधिकरण, नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 2 दिसंबर बकास की एनओसी रिपोर्ट पेश होने, 4 दिसंबर को डीजीसीए से लाइसेंस जारी होने, 15 दिसंबर तक प्रधानमंत्री का समय लेकर उद्घाटन कराने और 31 दिसंबर तक कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू करने की बात तय की गई।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:30 बजे नोएडा हवाईअड्डे पर उतरा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी और यात्री टर्मिनल पर कार्य का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री और नागर उड्डयन मंत्री ने नागर विमानन महानिदेशालय के डीजी फैज अहमद किदवई, यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, बकास के मुख्य सुरक्षा अधिकारी और एनआईए के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक मुख्य रूप से तीन बिंदुओं रखे गए। इनमें सुरक्षा जांच के बाद एयरोड्रम लाइसेंस, हवाई अड्डे का उद्घाटन और हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन पर फोकस किया गया। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने हवाई अड्डे के संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश की। दोपहर करीब 2:42 बजे एयरपोर्ट से नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए हेलीकॉप्टर से निकल गए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी और एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं: योगी
बैठक में मुख्यमंत्री ने 31 दिसंबर तक कॉमर्शियल फ्लाइटों का संचालन करने की अधिकारियों को डेडलाइन दी। सीएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सबसे पहले सुरक्षा जांच के बाद एयरोड्रम लाइसेंस लाइसेंस की प्रक्रिया की जाएगी। सीएम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि लेकर 15 दिसंबर तक उद्धघाटन कराए जाने की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन


नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री ने निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। - शैलेंद्र भाटिया, नोडल अधिकारी नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें