फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिवक्ताओं ने तिलपता में जलभराव, खेल मैदान और रोजगार का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा एक में आयोजित पत्रकार वार्ता में तिलपता में हो रहें जल भराव व अन्य
विज्ञापन
- मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, गांव-गांव संघर्ष चलाने का ऐलान
विज्ञापन

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 स्थित प्रेस क्लब ऑफ भारत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिवक्ताओं ने किसानों, ग्रामीणों और युवाओं से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दे उठाए। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी ने तिलपता में जलभराव, सेक्टर-37 के खेल मैदान को बचाने और एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के युवाओं को रोजगार देने की मांग की। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उमेश भाटी ने कहा कि तिलपता गांव का मुख्य मार्ग छह-सात वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। यह सैकड़ों गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि समस्या दूर नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ पानी में बैठकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सेक्टर-37 के खेल मैदान को बचाने की मांग करते हुए कहा कि यहां हजारों युवा सेना, पुलिस और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यास करते हैं। आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोग मैदान की जमीन को दूसरे उपयोग में लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने हॉकी एसोसिएशन और कुछ लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की। जगत फार्म में आबादी की जमीन पर बाजार विकसित करने और व्यावसायिक भवनों के निर्माण व बिक्री में कथित मिलीभगत की जांच की मांग भी उठाई गई। वहीं, एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के परिवारों को रोजगार और घोषित लाभ देने की मांग की गई। बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव धीरेन्द्र भाटी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गांव-गांव आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें