फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिवक्ता भट्ट को अदालत से नहीं मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी संस्था बनाकर लोगों से दान और सदस्यता के नाम पर करते थे वसूली
विज्ञापन

- फर्जी ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ नाम की संस्था बनाने का मामला
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-70 में संचालित फर्जी ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में नामजद अधिवक्ता आरोपी आरिफ नासिर भट्ट को अदालत ने अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया। अदालत ने कहा कि प्रकरण में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।
विज्ञापन

मामला थाना फेस-3 नोएडा में साल 2025 में दर्ज किया गया था। 10 अगस्त 2025 को पुलिस को सेक्टर-70 स्थित बीएस-136 में संचालित इस फर्जी ब्यूरो के बारे में सूचना मिली थी। तब पुलिस ने छह आरोपियों विभाष चंद अधिकारी, अराग्य अधिकारी, बाबूल चंद मंडल, पिंटू पाल, समापद मल और आशीष कुमार को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी फर्जी संगठन के जरिए खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी से जुड़ा बताते थे और संस्था के नाम पर लोगों से दान और सदस्यता शुल्क के रूप में पैसा वसूलते थे। इन्होंने पुलिस जैसा दिखने वाला लोगो भी बनाया हुआ था। आरोपियों द्वारा दिखाए गए विभिन्न मंत्रालयों के प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें