फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई की एलओसी में नाम-जन्मतिथि जांचने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



नोएडा। सीबीएसई की ओर से विद्यार्थियों की सूची (एलओसी- लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर शहर के स्कूलों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को एलओसी में दर्ज जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, एलओसी में दर्ज विवरण के आधार पर ही बोर्ड परीक्षा से संबंधित दस्तावेज तैयार किए जाते हैं।
स्कूलों की ओर से अभिभावकों से विद्यार्थियों के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि और चुने गए विषयों समेत अन्य विवरणों की जांच करने को कहा जा रहा है। किसी भी जानकारी में गलती होने पर समय रहते उसे ठीक कराने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि एलओसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों की सूची का प्रिंट निकाला जाएगा। इसके बाद अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें सूची दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी विद्यार्थी की जानकारी में गलती मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीबीएसई एलओसी में सुधार के लिए समय सीमा निर्धारित करता है। ऐसे में अभिभावकों को तय समय के भीतर विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें