फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे व साइबर क्राइम से दूर रहने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीरकपुर। सरकारी हाई स्कूल, बलटाना में पुलिस विभाग की ओर से एक जागरूकता मुहिम आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। अभियान का नेतृत्व जीरकपुर की नव नियुक्त एएसपी गजलप्रीत कौर ने किया। उन्होंने बच्चों से खुलकर बातचीत की और उन्हें नशे से दूर रहने, साइबर फ्रॉड, गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

कोई दबाव या लालच दे तो तुरंत बताएं : एएसपी
एएसपी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बच्चों को जबरदस्ती नशे की ओर धकेलने या लालच देने की कोशिश करे तो वे बिना डरे अपने शिक्षक या माता-पिता को तुरंत बताएं। उन्होंने कहा कि आजकल साइबर ठग ओटीपी या बैंक डिटेल मांगकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को फोन पर निजी जानकारी न दें। यदि कोई धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन


1903 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी
बच्चों को 1903 पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या शिकायत में इसका इस्तेमाल कैसे करें। एएसपी ने लड़कियों को गुड टच-बैड टच की पहचान के बारे में बताया और कहा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस उनकी काउंसलिंग में भी मदद करेगी।

स्पोर्ट्स में अव्वल बच्चों को किया प्रोत्साहित
कार्यक्रम के दौरान जिले स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों से भी एएसपी ने मुलाकात की और उन्हें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे छात्रों के साथ बिना डर के संवाद बनाएं, ताकि स्कूल और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत हो।
विज्ञापन


ऐसे कैंप नियमित रूप से लगाए जाएंगे
एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और आम लोगों के बीच की दूरी कम हो और बच्चे समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें