फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों के संकेतकों पर विज्ञापन, भटक रहे राहगीर

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 34 में टूटे संकेतक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-ब्लॉक व भूखंडों की संख्या देखकर गंतव्य तक पहुंचते थे लोग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टरों में राहगीरों की सुविधा के लिए लगाए गए दिशा-सूचक संकेतक ही अब परेशानी का कारण बन रहे हैं। इन संकेतकों पर जगह-जगह विज्ञापन और पोस्टर चिपका दिए गए हैं। इससे संकेतकों पर लिखी जरूरी जानकारी ढक गई है। ऐसे में अनजान लोगों और बाहर से आने वाले राहगीरों को रास्ता तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर-34 के कई अपार्टमेंट में लगे ऐसे संकेतक अब पुराने विज्ञापनों के चलते ढक चुके हैं। इनमें से उदयगिरी प्रथम, द्वितीय, धवलगिरी अपार्टमेंट समेत अन्य सेक्टर शामिल हैं। जहां पर लगे संकेतकों पर विज्ञापन का रुतबा है। इसी कारण उनमें लिखे ब्लॉक नंबर पूरी तरह से छिप चुके हैं। अब लोगों को या तो किसी न किसी से पूछकर उनके घर तक पहुंचना पड़ता है या फिर उन्हें पूरे सेक्टर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। बता दें, नोएडा प्राधिकरण ने इन संकेतकों को लोगों की सुविधा के लिए लगाया था, जिसमें ब्लॉक का नाम व घरों के भूखंडों की संख्या लिखी गई थी। इसके जरिये यह पता चलता है कि आखिर किस नंबर से किस नंबर तक के घर किस गली में हैं, लेकिन विज्ञापन माफियाओं ने अपने प्रमोशन के लिए इन्हें भी नहीं छोड़ा। अब अधिकतर ऐसे संकेतक हैं जो विज्ञापनों के चक्कर में ढक चुके हैं या उनमें लिखी जरूरी जानकारी मिट चुकी है। इसी कारण लोग भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-12 और 82 में क्षतिग्रस्त पड़े हैं संकेतक ः बता दें, पोरवा अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद ने बताया कि सेक्टर-12 में अनेकों ऐसे संकेतक हैं जो नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगवाए गए थे, लेकिन इनमें से अधिकतर संकेतक अब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनमें मूलभूत जानकारी मिट चुकी है। इतना ही नहीं, कुछ तो इस कदर झुक गए हैं, जो सड़क की तरफ आ गए, इसके चलते कभी भी कोई वाहन उससे टकरा सकता है। सालों पहले लगे इन संकेतकों की अब देख-रेख नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें