महाराजा नैन सिंह कबड्डी टूर्नामेंट में 45 टीमें हुईं शामिल, चिटेहरा के अभिषेक बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। महाराजा नैन सिंह कबड्डी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में नई बस्ती की टीम ने खेड़ी भनौता को 32-30 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन नई बस्ती ने दो अंकों की बढ़त बनाकर खिताब जीत लिया। मीडिया प्रभारी आशीष नागर ने बताया कि प्रतियोगिता में 45 टीमें शामिल हुईं थीं। फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में नई बस्ती ने चिठेरा को 38-37 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में खेड़ी भनौता ने फखरपुर (दिल्ली) को 35-31 से पराजित किया। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चिटेहरा के अभिषेक इल्ला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामवासी, जिले के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, आयोजन समिति के सदस्य और खेल प्रेमी मौजूद ।