फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शतरंज में अद्वय और विनायक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। नोएडा एक्सटेंशन स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में अद्वय सिंह अव्व्ल रहे। वहीं मुकुंद कृष्णन दूसरे और रेयांश श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में विनायक शर्मा प्रथम, अरब पटेल ने द्वितीय तथा आहिल हेम्ब्राम ने तृतीय स्थान पर रहेे। प्रतियोगिता के समापन पर सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर महेश शर्मा एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स अकादमी की फाउंडर कुमारी अनीशा सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


एम्स स्पार्टन्स 63 रनों से जीती
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित के रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणभूमि संडे स्पेशल सीजन-21 के लीग मैच में एम्स स्पार्टन्स ने आरजी हॉक्स को 63 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एम्स स्पार्टन्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 243 रन बनाए। टीम के अमित चौधरी ने 50 गेंदों में 100 रन बनाए। जवाब में आरजी हॉक्स टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन बना सकी। मैच का संचालन अंपायर अक्की सेठ और अमित अत्री ने किया। अमित चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें