फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि में आधुनिक तकनीक अपनाएं : अनूप पांडेय

Fri, 12 Sep 2025 02:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
,पीजीआई भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान टेलीग्राफ में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047
विज्ञापन
लखनऊ (पीजीआई)। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कैंट सि्थत भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें किसानों व वैज्ञानिकों के बीच सवाल-जवाब हुए। सेवानिवृत्त आईएएस अनूप पांडेय ने कहा कि कृषि उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा बढ़ाने के लिए आधुनिक संयंत्रों और तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है। किसानों को ड्रोन का सामूहिक उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त आईपीएस एसएन साबत ने कहा कि वर्ष 2047 तक कृषि विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अभी से योजना बनानी होगी। इस दौरान महिला किसानों ने सड़कों पर घूमते गोवंश की समस्या उठाई, वहीं किसान नीरज शर्मा और अवधेश कुमार ने खाद, डीजल और दवाओं की महंगाई पर चिंता जताई।
अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने सुझाव और प्रश्न क्यूआर कोड के माध्यम से भी भेजें, जिन पर अमल किया जाएगा। कार्यक्रम में आईएएस अनिल कुमार शुक्ला, आईएएस आलोक कुमार, रिटायर्ड एमडी बीज विकास निगम विनय प्रकाश श्रीवास्तव और निदेशक डॉ. दिनेश सिंह मौजूद रहे।

,पीजीआई भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान टेलीग्राफ में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047

,पीजीआई भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान टेलीग्राफ में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें