फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महर्षि पाणिनि गुरुकुल में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि पाणिनि गुरुकुल में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। सेक्टर-ईटा-1 स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6 से 9 और 11वीं के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

गुरुकुल में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क हैं। यह जानकारी प्रवेश प्रमुख वीरेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंंने बताया कि प्रवेश के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। संस्कृत, वेद-वेदांग या सामान्य पाठ्यक्रम से पढ़ रहे विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय के नियमों के तहत प्रवेश के पात्र होंगे। गुरुकुल में आवासीय (हॉस्टल) और डे-स्कॉलर दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस वर्ष बालक और बालिकाओं दोनों के लिए प्रवेश खोला गया है, हालांकि बालिकाओं के लिए केवल डे-स्कॉलर की व्यवस्था रहेगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और मौखिक साक्षात्कार के आधार पर होगी, जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट, व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए छात्रों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन नंबर और पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र या विद्यालय आईडी प्रस्तुत करना होगा। यहां विद्यार्थियों को संस्कृत विषयों के साथ-साथ एनसीईआरटी पाठ्यक्रम भी अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। कक्षा 11 और 12 में सेमेस्टर प्रणाली लागू है और पूरा पाठ्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें