फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपीआईडी में 31 अगस्त तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 के यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआईडी) में बी डिजाइन (बीडेस) और एम डिजाइन (एमडेस) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के अनुसार, बीडेस प्रोग्राम में कुल 30 सीटें और एमडेस प्रोग्राम में 15 सीटें उपलब्ध हैं। बीडेस में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण कर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
एमडेस में प्रवेश के लिए योग्यता 4 वर्षीय स्नातक डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए है। पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है। आवेदन और अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट http://upidnoida.ac.in/ पर उपलब्ध है। संस्थान की ओर से बताया गया कि शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 8 सितंबर तक भेजें स्टार्टअप आइडिया
यूपीआइडी में बने इन्क्यूबेशन सेंटर में चल रहे हैकथॉन में स्टार्टअप आइडिया भेजने का समय बढ़ा दिया गया है। अब 8 सितंबर तक युवा अपने स्टार्टअप आइडिया को यूपीआइडी में भेज सकते हैं। यह जानकारी सेंटर के प्रभारी सचिन कुमार ने दी। पहले अंतिम तिथि 25 अगस्त थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें