ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में सोमवार से लेकर अगले 4 दिनों तक लिफ्ट की मरम्मत होने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोसाइटी में चार दिन दो-दो घंटे लिफ्ट का संचालन बंद रहेगा।
आरोप है कि हर टावर में केवल एक लिफ्ट है, जिसके बंद होने पर लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ेगा। सोसाइटी निवासी प्रशांत ने बताया कि 19 मंजिला टावर में दो लिफ्ट होनी चाहिए, लेकिन बिल्डर की ओर से एक ही लिफ्ट संचालित की गई है। वहीं, अब बिल्डर प्रबंधन ने लिफ्ट के मेंटेनेंस के लिए नोटिस जारी किया है। इस दौरान सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक लिफ्ट का संचालन नहीं होगा। लोगों का आरोप है कि इस दौरान सभी लोग ऑफिस व अन्य काम के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होगी।