फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में में एडमिशन प्रक्रिया पूरी, अब चल रहीं कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम प्रतिहस्त
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-1 स्थित स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में इस शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया 17 अक्टूबर को पूरी हो गई। अब नियमित कक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यज्ञविंदर सिंह ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न ट्रेडों में सभी सीटें खाली रहने की वजह से एडमिशन प्रक्रिया देर तक चली। उन्होंने कहा कि इस वजह से सत्र भी दो महीने की देरी से शुरू हुए। सीटें खाली रहने की वजह से एडमिशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर से आगे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दी गई थी।
विज्ञापन




अगस्त में होगी वार्षिक परीक्षा

डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा अगले साल अगस्त माह में होगी। इसके लिए सभी ट्रेडों के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ-साथ प्रैक्टिकल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट और प्रायोगिक मूल्यांकन कराए जाएंगे। संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और वेल्डिंग जैसे कई ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट सेशन और इंडस्ट्री विजिट्स भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें