ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने युवक को टक्कर मारने वाले ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिसरख में रहने वाले वीरेश का कहना है कि पुत्र पंकज कुमार रविवार को ऑटो से सूरजपुर गया था। वह चौगानपुर गोलचक्कर पर खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सूरजपुर की तरफ से आए एक ऑटो चालक ने पंकज को चपेट में ले लिया। घटना में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अभी उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो