नोएडा (संवाद)। सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इस सत्र में कई ट्रेडों की सीटें खाली रहने के कारण प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। पहले दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय थी जोकि बढ़ाकर 17 अक्तूबर कर दी गई है।
प्राचार्य डॉ. यज्ञ देव सिंह ने बताया कि कई ट्रेडों में इच्छुक छात्रों की संख्या अपेक्षित संख्या से कम होने के कारण विभाग ने दाखिले की तारीख बढ़ाई है। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न ट्रेडों जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक वर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और वेल्डर में छात्रों की सबसे अधिक रचि रही। वहीं, छात्राओं ने अब तक सबसे अधिक कॉस्मेटोलॉजी को पसंद किया है।