फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपी के 15 पीजी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से भी होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
-24 जनवरी है विभिन्न कार्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तारीख
विज्ञापन

-समर्थ के बाद करना होगा विवि के पोर्टल पर आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपी) के अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए यूनिवर्सिटी के 15 प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी स्कोर से भी होंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं (सीईटी) के बाद दूसरी प्राथमिकता से होगा। सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2024 है। ऐसे में जो छात्र आईपी के 15 प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से दाखिला लेना चाहते हैं वे केंद्र सरकार के समर्थ पोर्टल पर सीयूईटी पीजी 2024 के लिए 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें आईपी यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यूनिवर्सिटी का पोर्टल इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा। इस मामले में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की अधिकारिक वेबसाइट पर ली जा सकती है।
विज्ञापन





ये हैं 15 पीजी प्रोग्राम



एमएससी (मेडिसिनल केमिस्ट्री एंड ड्रग डिजाइन), एमएससी( बायोइन्फर्मैटिक्स), एमएस (पैकेजिंग टेक्नॉलोजी), एमएड, एमएससी ( एनवायरनमेंट मैनेजमेंट), एमए(इंग्लिश), एमए (एकोनोमिक्स), एमए (मास कम्यूनिकेशन), एमसीए ( सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग)/ एमसीए, एमटेक ( कंप्यूटर साइंस ग्रूप), एमटेक( इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रूप), एमपीटी (मस्कूलोस्केलेटल), एमपीटी (न्यूरोलोजी), एमपीटी(स्पोर्ट्स), एमपीटी( कार्डीओपल्मनेरी), एमएससी(योग), मास्टर ऑफ डिजाइन (इंडस्ट्रियल डिजाइन), मास्टर ऑफ डिजाइन( इंटीरियर डिजाइन), मास्टर ऑफ डिजाइन ( इंटरैक्टिव डिजाइन), बीएड, बीएड (स्पेशल एजुकेशन), बीएड स्पेशल एजुकेशन (मल्टीपल डिसबिलिटी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें