फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रबंधकों का दावा...नशा मुक्त हो गए जिले के 69 स्कूल और कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के बाद प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा प्रोत्साहित, 515 प्रतिष्ठानों की होगी जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नशा मुक्त युवा विकसित भारत का संकल्प अभियान के तहत जिले में तंबाकू एवं धूम्रपान नियंत्रण में बड़ी सफलता मिली है। इसके तहत छह महीने में 69 स्कूल और कॉलेज प्रबंधकों ने अपने शैक्षणिक संस्थान को नशा मुक्त होने का दावा करते हुए शपथ पत्र दिए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग सभी शिक्षण संस्थानों की जांच करेगा। जांच के बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इन संस्थानों की स्व-घोषणा के शपथ पत्र की कॉपी ऑनलाइन पोर्टल से केंद्र सरकार व नारकोटिक्स नियंत्रण शाखा के उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। डॉ. श्वेता खुराना ने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर अब जिले में हॉस्टल और पीजी को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के करीब 515 से अधिक प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की है, इनमें औचक निरीक्षण कर नियमों की जांच की जाएगी।
तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जनपद सलाहकार श्वेता खुराना ने बताया कि जनवरी 2026 से यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं को तंबाकू, धूम्रपान और ड्रग का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जाता है। प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां आयोजित कर स्कूल-कॉलेज में छह से सात सदस्यों की निगरानी समिति भी कार्यरत है। पुराने नियम के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में सिगरेट या तंबाकू बेचना प्रतिबंधित है। केंद्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण शाखा के नियमों का पालन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्कूल और कॉलेज शामिल
इनमें आदर्श पब्लिक स्कूल, अमीचंद इंटर कॉलेज-कासना, एस्टर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बेकसन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल, बीबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल, भरत राम ग्लोबल स्कूल, भैरव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, भवानी शंकर इंटर कॉलेज, सेंटर फॉर मैनेजमेंट टेक्नोलाजी, चेतराम शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कंपोजिट विद्यालय (मोरना, नयाबांस, शिवराज पुर) कॉसमॉस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीएस इंटर कॉलेज, दादरी पब्लिक स्कूल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, जिम्स, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, जीआर ग्लोबल एकेडमी, आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पालिटेक्निक, आईआईएमटी कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी, आईएमएस, इंद्र शिशु निकेतन सेक्टर-15 नोएडा, इंडस वैली पब्लिक स्कूल, ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर समेत अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें