फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उभरते खिलाड़ी - ताइक्वांडो में चमक रहे आदित्य चौरसिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। शहर के जगन्नाथ मंदिर के पास सेक्टर 102 निवासी 13 वर्षीय खिलाड़ी आदित्य चौरसिया ताइक्वांडो की दुनिया में तेजी से अपना नाम कमा रहा है। कम उम्र में ही उसने जिस अनुशासन और मेहनत का परिचय दिया है। उनके माता-पिता पढ़ाने और ताइक्वांडो में प्रशिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन

आदित्य के कोच कुद्दूश अली का कहना है कि आदित्य बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। आने वाले समय में वह राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करेगा। पारिवारिक सहयोग, विशेषकर उनकी मां के समर्थन से आदित्य रोज़ाना कठिन अभ्यास करता है और सख्त दिनचर्या का पालन करता है। यही समर्पण उसे अपने समकक्ष खिलाड़ियों से अलग पहचान दिला रहा है। पिछले दो वर्षों में आदित्य ने जिला और क्षेत्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पिछले महीने पंचशील बालक इंटर कॉलेज से आयोजित एक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद क्षेत्रीय स्तर पर भी कई टूर्नामेंट जीते हैं। गाजियाबाद में हुई दिल्ली-उत्तर प्रदेश टूर्नामेंट 2023–24 में उसने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें