फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: योजनाओं की खराब रैंकिंग पर एडी बेसिक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
सूरजपुर स्थित बीएसए कार्यालय में बैठक के दौरान सवाल जवाब करतीं एडी बेसिक मेरठ ऐश्वर्या लक्ष्मी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रशस्त एप, स्वच्छ हरित विद्यालय और नशामुक्त अभियान में खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी

माई सिटी रिपोर्टर
योजनाओं की खराब रैंकिंग पर एडी बेसिक ने जताई नाराजगी



ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं में जनपद की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग संतोषजनक नहीं मिलने पर एडी बेसिक मेरठ ऐश्वर्या लक्ष्मी ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशस्त एप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय और नशामुक्त अभियान की रैंकिंग में सुधार के लिए बीएसए को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निपुण भारत मिशन की रैंकिंग में भी जिले की स्थिति बेहतर नहीं मिलने पर सभी एआरपी, एसआरजी और बीईओ को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा गया।



एडी बेसिक ने स्कूलों में योजनाओं की नियमित निगरानी कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कायाकल्प योजना के तहत लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए तीनों प्राधिकरणों के साथ समन्वय करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूलों में जरूरी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता खराब मिलने पर बीएसए और सभी बीईओ को स्वयं निगरानी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल समय सीमा में निस्तारण पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान भी जरूरी है। बीएसए राहुल पंवार ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें