फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुंबई से आए अभिनेताओं ने रंगमंच पर खोले जिंदगी के राज

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्यंगात्मक नाटक पट्टे खुल गए के दूसरे मंचन के साथ फेस्टिवल का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित एलटीजी ऑडिटोरियम में रविवार को फेलिसिटी थिएटर की तरफ से राकेश बेदी की लिखित व्यंग्यात्मक नाटक ‘पट्टे खुल गए’ के दूसरे मंचन के साथ तीन दिवसीय फेस्टिवल का समापन हुआ। नाटक के अंतिम दिन भी दिल्लीवालों की भारी भीड़ नजर आई। इस नाटक में मुंबई के कई प्रसिद्ध अभिनेताओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इस दो दिवसीय नाटक के जरिए दर्शकों को जिंदगी के कई हिस्से दिखाएं गए। इस दौरान सामाजिक ढोंग, मध्यमवर्गीय आडंबर और मानवीय रिश्तों की परतें उधेड़ता यह नाटक दर्शकों को हंसी के साथ आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित कर गया। कहानी डॉक्टर मनोज राय और उनकी पत्नी मंजू राय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्तों को शानदार डिनर पार्टी पर बुलाते हैं। सब कुछ योजनाबद्ध होता है, पर एक अमीर मेहमान शिरीन के आगमन से हालात बदल जाते हैं। बातचीत के सिलसिले में एक-एक कर सभी के असली चेहरे सामने आने लगते हैं। मध्यमवर्गीय दिखावे, सामाजिक बनावट और रिश्तों की जटिलताओं पर तंज कसता यह नाटक दर्शकों को लगातार हंसी के साथ सोचने पर मजबूर करता है। राकेश बेदी के निर्देशन में सजे इस नाटक में किश्वर मर्चेंट, अविजीत दत्त और राकेश बेदी ने अपने सशक्त अभिनय से मंच को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों के संवाद, टाइमिंग और हास्य से भरे दृश्यों पर जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें