फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी दिलाने के नाम पर विधवा से ढाई लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नौकरी दिलाने के नाम पर विधवा से ढाई लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार में रहने वाली गीतिका गुंबर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह दो बच्चों की मां हैं। कोरोना महामारी के दौरान उनके पति की मौत हो गई थी। उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी भावना से हुई थी। उसने नौकरी दिलाने का वादा किया और बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। वहां भावना मिली और वह उन्हें साक्षात्कार के लिए दिल्ली के होटल में ले गई। वहां एक कथित कंपनी के परमीत सिंह से मुलाकात कराई गई। उसने व्यापार का प्रशिक्षण दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ले लिए। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें