फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों में सक्रिय एसी के पाइप और बिजली के तार चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सेक्टर-108, 50 और 105 में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सेक्टरवासियों में चिंता
- सेक्टर 105 में एक ही रात में दो घरों में चोरी, सीसीटीवी फुटेज जारी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
शहर के रिहायशी सेक्टरों में अब चोरों ने घरों के कीमती सामान के साथ एसी के पाइप और बिजली के तारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रात के अंधेरे में घरों के बाहर लगे एसी के पाइप और इलेक्ट्रिक वायर काटकर चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले सेक्टर-108 में इस तरह की घटनाएं सामने आई थीं, अब चोरों ने सेक्टर-105 में भी दस्तक दे दी है। वहीं, सेक्टर-50 स्थित जैन मंदिर क्षेत्र के आसपास भी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सेक्टर-105 में एक ही रात में दो मकानों में चोरी की शिकायत सामने आने से सेक्टरवासियों की चिंता बढ़ गई है। आरडब्ल्यूए ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा बढ़ाने और चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय के अनुसार, मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति बी-326 के गेट में घुसा और वहां से इलेक्ट्रिक वायर व एसी के पाइप चोरी कर ले गया। इसी समय के आसपास बी-254 में भी चोरी की घटना सामने आई। घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस से जांच की मांग की गई है। सेक्टर में कई निर्माणाधीन साइट हैं, जहां बाहरी श्रमिक रहते हैं। आरडब्ल्यूए ने इन स्थानों पर रहने वाले श्रमिकों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने की मांग की है। हालांकि, चोरी की घटनाओं में किसी की संलिप्तता अभी साबित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें