फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

-
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिया आदेश, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों का सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर, विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान में प्रवेश पर रोक
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति व विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की, जिसमें कहा कि हर स्कूल वाहन की फिटनेस जांच जरूरी है। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के कोई भी स्कूल वाहन सड़क पर नहीं दौड़ेगा। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी अभियान चलाकर उन पर कार्रवाई करेंगे। हेलमेट व सीट बेल्ट लगी नहीं होने पर सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर, विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी विभाग को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। संबंधित अधिकारी इन नियम का पालन कराने की कार्रवाई करनी होगी। नो हेलमेट, नो फ्यूल के नियम का सख्ती के साथ पालन कराना होगा। नियम नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी पेट्रोल पंप पर ईंधन दिया जाता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट व सीट बेल्ट लगी नहीं होने पर सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर, विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान में प्रवेश पर प्रतिबंध लिया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट पर करें काम
उन्होंने कहा कि जिन जगह पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही है। उन ब्लैक स्पॉट कम करना होगा। कार्ययोजना तैयार करनी होगी। संबंधित विभाग समन्वय बनाकर संयुक्त निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट को कम करने का काम करेंगे। अवैध कटों को तत्काल बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें