फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : नदारद 14 अफसरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। संपूर्ण समाधान दिवस में गायब रहने वाले 14 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।इस संबंध में एसडीएस सदर ने संस्तुति कर डीएम को पत्र लिखा है। इन 14 अफसरों में पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य विभाग के अफसर शामिल है।
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा होने के कारण संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं हो सका था। जिस पर सोमवार को तीनों तहसील में अफसरों ने जनता की शिकायतों को सुना था। इस दौरान सभी विभाग के अफसरों का होना जरुरी होता है, लेकिन सदर तहसील में 14 अफसर नहीं पहुंचे।एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, पूर्तिनिरीक्षक, गन्ना निरीक्षक, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता विद्युत, नगर शिक्षा अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थाना, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, कृषि, सहकारी समितियां व समाज कल्याण विभाग संपूर्ण समाधान दिवस से गायब रहें। इनके खिलाफ कार्रवाई संस्तुति कर डीएम को आख्या रिपोर्ट भेज दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें