फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-20 का प्राधिकरण कार्यालय होगा खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन वर्क सर्कलों के कार्यालय दूसरे स्थानों पर किए जाएंगे शिफ्ट
विज्ञापन


-आईआईटी के परीक्षण में इमारत कमजोर निकलने के बाद फैसला

-सेक्टर-25, 27, 37 में अधिकारी व कर्मचारी आवासों को नोटिस जारी

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। भारतीय प्राद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की जांच में असुरक्षित मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने अपने सेक्टर-20 स्थित कार्यालय को खाली कराने का फैसला लिया है। यहां पर प्राधिकरण के वर्क सर्कल-5, 6, 7 व बाह्य विज्ञापन के कार्यालय संचालित होते हैं। इन कार्यालय के लिए नई जगह तत्काल तलाशने के निर्देश जारी हो गए हैं। संभावित जगह सेक्टर-82 में बनी सिटी बस टर्मिनल की इमारत या सेक्टर-37 गोदावरी मार्केट के पहले तल पर हो सकती है।
इससे पहले प्राधिकरण सेक्टर-19 स्थित बिल्डिंग से वर्क सर्कल-4 और 8 का दफ्तर खाली करवाकर सेक्टर-39 में शिफ्ट करवा चुका है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि कार्यालय खाली होने के बाद जर्जर हो चुकी इमारत को तुड़वाकर आगे बनवाए जाने की योजना तैयार की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-25, 27 व 37 में बने अधिकारियों के आवास व कर्मचारियों के क्वार्टर भी खाली करवाने के लिए नोटिस स्टाफ भवन-सामान्य प्रशासन विभाग से जारी हो गए हैं। इन नोटिस में आईआईटी की जांच का हवाला देते हुए अतिशीघ्र खाली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा गया है कि मौजूदा स्थिति यह है कि इनकी छत पर कोई भार न बढ़ाया जाए। यदि स्टाफ भवन को नहीं खाली किया गया और कोई अप्रिय घटना होती है तो आवंटी स्वयं जिम्मेदार होगा। यह नोटिस बुधवार से चस्पा भी किए जाएंगे। नोटिस जारी होने की भनक लगने से इनमें रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी सकते में हैं। नोटिस में स्टॉफ क्वार्टर खाली करने के लिए तो कहा गया है लेकिन कोई नई जगह नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें