फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्वकर्मा योजना से लिया इलेक्ट्रिक चाक, उत्पादन बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ने जेवर निवासी फारूक को नई पहचान दी है। योजना में इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद मिट्टी के दीयों और बर्तनों का उत्पादन बढ़ा है। जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। अफसरों ने बताया कि योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों के आर्थिक और कौशल विकास में मदद की जा रही है।

फारूक ने बताया कि मिट्टी के बर्तन और दीपक बनाने का काम उनके परिवार में पीढ़ियों से चला आ रहा है। पहले हाथ से चलने वाले चाक से अधिक मेहनत और समय लगता था। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक मिलने से उनका काम आसान हो गया। अब वे कम समय में अधिक उत्पाद तैयार कर पाते हैं। उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार आया है, जिससे बाजार में मांग बढ़ी है। फारूक अपने यहां मिट्टी के बर्तन, दीपक और त्योहारों के उत्पाद तैयार कर बेचते हैं। फुटकर विक्रेता भी उनसे उत्पाद खरीदकर बाजारों में बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर बढ़ी मांग और आत्मनिर्भरता : दिवाली पर मिट्टी के दीपकों की मांग काफी बढ़ जाती है। इलेक्ट्रिक चाक से फारूक त्योहारों की बढ़ती मांग के अनुरूप कम समय में अधिक दीपक बना पा रहे हैं। पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक और सरकारी सहयोग मिलने पर आत्मनिर्भरता की राह आसान हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें