फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक को दो माह तक पीजी में बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को दो तक पीजी में बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन

जमीन बेचने में फर्जीवाड़े का आरोपी है युवक, खरीदार मांग रहा है अपने रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलिस्तानपुर निवासी गौतम चौहान नाम के युवक को 37 लाख रुपये के जमीन को बेचने में फर्जीवाड़ा करने विवाद में दो माह तक पीजी में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवक गौतम ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। हालांकि बंधक बनाए जाने के आरोप को पुलिस निराधार मान रही है और फिलहाल दोनों पक्षों पर मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एडवोकेट पीतम सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से पुलिस को शिकायत कर कहा गया है कि उनका भाई गौतम चौहान कई दिन से परिवार से संपर्क में नहीं था। 23 मार्च 2023 को पीतम सिंह की भाभी के व्हाट्सएप पर गौतम ने मैसेज कर जानकारी दी कि दो लोगाें ने उसे अल्फा-2 सेक्टर स्थित पीजी में बंधक बना रखा है। दोनों लोगों पर उसने जबरन ड्रग्स देने का भी आरोप लगाया और सुसाइड करने की चेतावनी भी दी। मामले की शिकायत के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गौतम को पीजी से बरामद कर लिया। मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह का कहना है कि जिस पक्ष पर गौतम को बंधक बनाए जाने का आरोप है, उसे गौतम ने 37 लाख रुपये में अपना प्लाट बेचा था। बाद में पता चला कि कि इस प्लाट को गौतम किसी दूसरे खरीदार को भी बेच दिया चुका है। अब वह पक्ष अपने रुपये गौतम से मांग रहा है। बंधक बनाने का आरोप गलत है। वहीं जमीन व रुपयों के विवाद का निपटारा न्यायालय के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें