फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईको विलेज-1 में ट्रांसफार्मर फॉल्ट से घंटों बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट सुपरटेक ईको विलेज - 1 में सोमवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना के बाद सात टावरों की बिजली आपूर्ति 28 घंटे तक बाधित रही, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से कई निवासियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि बैकअप के लिए लगाए गए डीजी सेट भी प्रभावित टावरों में सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पाए, जिससे परेशानी और बढ़ गई। इस घटना के बाद सोसाइटी में बिजली प्रबंधन और रखरखाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने बताया कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसियों द्वारा बिजली व्यवस्था में खामियां चिन्हित की गई थीं और नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली लोड बढ़ाने के लिए प्रति किलोवाट 11,800 शुल्क लिया जा रहा है, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर में पर्याप्त सुधार दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें