फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नागपुर में कैफे मालिक की हत्या का आरोपी ग्रेटर नोएडा में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट रिमांड के बाद नागपुर पुलिस के हवाले किया गया शातिर अपराधी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नागपुर में कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे बदमाश को नागपुर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के गामा-1 क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बीटा-2 कोतवाली पुलिस के सहयोग से की गई। आरोपी की पहचान तुलसी बाग महाल, नागपुर निवासी शाहिद शेख उर्फ सलीम शेख उर्फ शाहिद अख्तर के रूप में हुई है जो हत्या के बाद पिछले तीन महीने से ग्रेटर नोएडा में किराये के मकान में रह रहा था।
नागपुर के अंबाझरी थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को कैफे संचालक अविनाश भुसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नागपुर पुलिस ने कई टीमों का गठन किया था। अब तक इस केस में शैलेश उर्फ बंटी हिरणवार (31), अंकित हिरणवार (22), आदर्श उर्फ गोट्या वाल्के (20), शिब्बू राजेश यादव (20), और रोहित उर्फ भिक्कू मेश्राम (20) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने आपसी रंजिश में हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए 1.2 लाख रुपये में तीन पिस्तौलें खरीदी थीं। मामले में अभी भी कई आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

फोन नंबर और ठिकाने बार-बार बदलता रहा आरोपी
हत्या के बाद आरोपी ने लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए पुलिस को चकमा दिया। वह बार-बार मोबाइल नंबर भी बदल रहा था जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। आखिरकार महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली कि वह ग्रेटर नोएडा के गामा-1 इलाके में छिपा हुआ है।इस सूचना पर नागपुर पुलिस ने बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार से संपर्क कर सहयोग मांगा। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर में पेश किया गया जहां से ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी मिलने पर उसे नागपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अब आरोपी को नागपुर ले जाकर पूछताछ की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें