फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक पर चाकू से हमले के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर चाकू से हमले के आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने आरोपी पियूष कुमार सिंह को जमानत दी है। अभियोजन के अनुसार थाना सेक्टर-63 में सात जनवरी 2026 को कंचन देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उनका 21 वर्षीय बेटा संगम कुमार तिवारी सुबह घर से निकला था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि यादराम वाली गली के पास कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि संगम गंभीर रूप से घायल पड़ा था और उसके शरीर से खून बह रहा था। श्रीकांत और राज सिंह ने संगम पर चाकू से हमला किया था। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के पेट, गर्दन और छाती पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चला था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अदालत ने माना कि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी को जमानत का लाभ दिया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें