फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आम के पेड़ पर लगे कीड़े, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे में आम के बागों में इस बार फल देखने को नहीं मिल रहे हैं। मौसमी बीमारियों के कारण पेड़ पर फफूंदी और कीड़े लग गए हैं, जिस कारण ज्यादातर पेड़ खाली हैं। आम के बाग के किसान अशोक, धर्मवीर, लख्मी, सतवीर, पिंटू, राजवीर, मनसुक और नानक ने बताया कि आम के बागों के लिए इस बार मौसम उचित नहीं रहा। तेज हवा और तथा आम में लगने वाले रोग ने फसल को नष्ट कर दिया है। किसानों ने बताया कि बिलासपुर के आसपास के बागों में दशहरी, लंगड़ा, फजली, चौसा, रामकेला और देसी आम की फसल होती है लेकिन इस बार उम्मीद के मुताबिक फसल नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें