फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-दहेज प्रताड़ना का मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता के परिजनों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बहन को जहरीला पदार्थ दिया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बाबत पीडिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई लेकिन पांच माह तक मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीडिता ने कोर्ट का सहारा लिया जिसके बाद पुन्हाना पुलिस ने 9 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार जिला डीग (राजस्थान) के गांव धुर्सिंगा निवासी राहुल पुत्र रुस्तम के साथ हुई थी। उसके साथ उसकी बड़ी बहन की शादी भी घुसिंगा गांव के राशिद के साथ हुई। आरोप है कि शादी के समय उसके पिता ने हैसियत से अधिक दहेज दिया था, जिसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी, करीब 12 तोला सोने के आभूषण और दो किलो चांदी सहित घरेलू सामान शामिल था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति राहुल, ससुर रुस्तम, जेठ राशिद, देवर राकिब सहित अन्य परिजनों ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया और मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शादी के करीब एक वर्ष बाद उसकी बडी बहन को आरोपियों ने जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत खराब होने पर उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसकी बहन को पुन्हाना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीड़िता के साथ भी हुआ अत्याचार
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ भी लगातार अत्याचार होता रहा। इस बीच उसे चार बच्चे हुए, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये की मांग दोबारा शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि 2 जुलाई 2025 की रात करीब 11 बजे उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान देवर राकिब कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाकर और लात-घूंसों से हमला कर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

-

मामले में संलिप्त राहुल व राशिद को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पुष्पा, जांच अधिकारी, सिटी थाना पुन्हाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें