फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ में आरोपी। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
8 साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नगीना। लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में वांछित आरोपी हनीफ उर्फ तारिफ उर्फ आसिफ निवासी गांव बिसंबरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश को पुन्हाना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आठ साल से फरार चल रहे आरोपी को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी फिरोजपुर झिरका चंदर पाल ने बताया कि 8 जनवरी 2012 की रात बोलेरो सवार 7 से 8 बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रैक्टरों से भरा ट्रक लूट लिया था। बदमाश, चालक हसन अली निवासी अहीरोली जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश व परिचालक लाल बहादुर को हाथ-पैर बांधकर तिजारा रोड पर फेंक गए थे। आरोपियों ने चालक, परिचालक से 7500 रुपये और मोबाइल भी लूटे थे। चालक हसन अली की शिकायत पर थाना फिरोजपुर झिरका में शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में गांव रुठला जिला मेरठ से खाली ट्रक बरामद किया गया था। बाद में अलग-अलग स्थानों से 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। उनकी निशानदेही पर 5 ट्रैक्टर बरामद किए गए थे। अन्य फरार आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। इस मामले में फरार हनीफ कोे उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। हनीफ के खिलाफ थाना कोसीकलां में मारपीट, हत्या के प्रयास, लूट व अवैध हथियार आदि से संबंधित 4 केस दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें