फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में थूक लगाकर बन रही थी रोटी: कारीगर गिरफ्तार, सुरक्षा के लिहाज से होटल करा दिया बंद, लोगों में था आक्रोश

Mon, 05 Jan 2026 10:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (नोएडा)

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल का कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर के बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल पर तैनात एक कारीगर द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके चलते स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कारीगर को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल का कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिख रहा है। बताया जाता है कि वहां से होकर निकल रहे कुछ लोगों ने जब उसको देखा तो वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी कारीगर इस्तकार निवासी जारचा को होटल पर पहुंचकर सोमवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद फिलहाल एहतियात के तौर पर होटल को बंद करा दिया गया है। साथ ही लोगों से इस मामले में शांति बनाए रखने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें