फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीजा से चरस की तस्करी करवाने पर आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत 3 अक्तूबर को बरामद 1.06 किलोग्राम चरस के मामले में एक अन्य आरोपी को जवाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने जीजा को दोस्त के साथ पैसे देकर चरस तस्करी के लिए प्रयोग करता था।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को गौरव निवासी चलवाड़ा तहसील जवाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इससे पहले ही एनडीपीएस एक्ट में तीन मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने 3 अक्तूबर की रात सुनेहड़ में निजी बस से हरीश कुमार निवासी निवासी छतरोली और रोकी निवासी गांव चकधरावखान, कठुआ को 1.06 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी गौरव अपने जीजा रोकी को अपने दोस्त बिट्टू के साथ चरस लाने के लिए भेजता था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें