फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले निरीक्षण, सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्र का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी के तहत परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र निर्धारण से पहले सभी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा गठित विशेष टीमें स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन




जांच टीमें केंद्र पर बैठने की क्षमता, शौचालय, बिजली, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, कुर्सी-टेबल सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा ले रही हैं। इस दौरान यह भी देखा जा रहा है कि केंद्र नकलविहीन परीक्षा के मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। डीआईओएस रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केवल उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जिनकी व्यवस्थाएं बोर्ड के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई जाएंगी। जिन स्कूलों की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं होगी, उनके आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। विभाग के अनुसार सत्यापन कार्य पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। पिछले साल 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें