सेक्टर-113 थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी पूर्व सहकर्मी आसिफ के रूप हुई। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पिता नाजिर और अन्य साथी नासिर भी केस में आरोपी बनाया गया है।
सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपनी बच्ची के साथ पति से अलग रहती है। उसकी मुलाकात 2023 में सेक्टर 121 के एक सैलून में काम करने के दौरान आसिफ से हुई थी। आरोप है कि आसिफ ने दोस्ती कर शादी का झांसा दिया था। होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया था।