फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीएम में मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर- 120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में निवासियों ने मनमानी का आरोप लगाया है। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के लिए हुई वोटिंग में गलत तरीके से 15 बैलेट को रद्द कर प्रस्ताव को पास करा लिया। इस बैठक में प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों में मेंटेनेंस शुल्क में 30 पैसे प्रति वर्ग फिट की वृद्धि के प्रस्ताव को बहुमत से निवासियों ने अस्वीकार कर दिया था। लेकिन बैलेट को रद्द करने से प्रस्ताव पास हो गया।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी अविनाश ने बताया कि इस बैठक में प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव था कि मेंटेनेंस शुल्क में 30 पैसे प्रति वर्ग फिट की वृद्धि की जाएगी। यह प्रस्ताव मतदान के लिए रखा गया, जिसमें बहुमत से निवासियों ने इसे अस्वीकार कर दिया। प्रारंभिक मतदान परिणाम इस प्रकार थे। जिसमें मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि के विरोध में 92 मत पड़े। मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि के पक्ष में 86 मत पड़े, लेकिन इसके पश्चात 15 वैध मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया और परिणाम को 79 के मुकाबले पड़े 84 मतों से पास करा लिया गया। कुल मतदान 178 पड़े थे। उन्होंने बताया कि जब हमने एओए कार्यालय में जाकर इन विवादित मतों की जांच का प्रयास किया, तो सचिव ने सहयोग करने से इनकार कर दिया और बिना कोई स्पष्ट जवाब या दस्तावेज सत्यापन दिए, कार्यालय से चले गए। वहीं, सेक्रेटरी इन आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें