फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मृत किशोरी के प्रेमी की तलाश में लगाईं तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में गाजियाबाद स्टेशन के पास सोमवार को मिले किशोरी के शव मामले में उसके कथित प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए तीन टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन

मृतका महोबा की रहने वाली थी। गाजियाबाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। घटना स्थल से पुलिस को उसकी स्कूटी और एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें किशोरी ने अपने प्रेमी सोनू के साथ समाज के विरोध के चलते जान देने का निर्णय लेने की बात लिखी थी। हालांकि घटना स्थल पर सिर्फ किशोरी का शव ही मिला था। जबकि प्रेमी सोनू लापता है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार चाहर ने बताया कि सोनू की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। प्रेमी के परिजनों से संपर्क कर संभावित ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। गौरतलब है कि किशोरी का छतरपुर निवासी सोनू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि समाज उन्हें एक साथ स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए दोनों ने आत्महत्या का फैसला लिया। लेकिन प्रेमी के न मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की सचाई तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें