किसी भी समाज की मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सिर्फ अच्छे अस्पताल ही नहीं, बल्कि कुशल और प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स भी जरूरी हैं। अकादमी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जीडी गोयनका हेल्थकेयर के सीईओ मोहित मेहरा ने छात्रों को संबोधित किया।
किसी भी समाज की मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सिर्फ अच्छे अस्पताल ही नहीं, बल्कि कुशल और प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स भी जरूरी हैं। अकादमी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जीडी गोयनका हेल्थकेयर के सीईओ मोहित मेहरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन और लगातार सीखते रहने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
सेंटर की डायरेक्टर शबरी सेन ने बताया कि अकादमी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट, व्यक्तित्व निर्माण और करियर मार्गदर्शन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह पहल न केवल युवाओं को हेल्थकेयर सेक्टर में एक बेहतर करियर के लिए तैयार करेगी, बल्कि समाज को एक कुशल और जिम्मेदार हेल्थकेयर वर्कफोर्स भी उपलब्ध कराएगी।