फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसी, फ्रिज और कूलर बाजार गर्म, 5 से 12 फीसदी बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक उथल-पुथल के बीच प्लास्टिक के उत्पाद महंगे होने और स्टॉक की कमी है वजह
विज्ञापन

-प्लास्टिक की कमी के चलते बाजार में कम आ रहा माल, जो आ रहा, वह भी महंगा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इस साल एसी, फ्रिज और कूलर की कीमतों में 5 से 12 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, प्लास्टिक के दाम बढ़ने से इन उपकरणों की लागत में इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है।



सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों से बाजार के हाल पर बातचीत हुई। उनका कहना है कि एसी और कूलर जैसे उत्पादों में प्लास्टिक का उपयोग अधिक होता है। पिछले कुछ महीनों में प्लास्टिक तैयार करने में उपयोग होने वाले कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। इसका असर नोएडा के रिटेल बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, इस सीजन में एसी और फ्रिज की कीमतों में 5 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है जबकि कूलर के दाम भी 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़े हैं। वहीं इंडक्शन कुकर की कीमतें पहले से ही करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। ऐसे में ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है।

सेक्टर-104 हाजीपुर बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि कंपनियों ने फरवरी से ही नई कीमतों के साथ माल सप्लाई करना शुरू कर दिया था। पहले जो एसी 30 से 35 हजार रुपये में मिल जाता था, अब उसकी कीमत में 2 से 4 हजार रुपये तक का इजाफा हो गया है। इसी तरह फ्रीज और कूलर के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वैश्विक उथल पुथल ने उत्पादन किया सीमित
प्लास्टिक उत्पाद के कारोबारी अमित अग्रवाल ने बताया कि वैश्विक उथल-पुथल के चलते महंगी हुई प्लास्टिक, श्रमिकों के आंदोलन और गैस किल्लत के चलते कंपनियां बंद रहीं, जिसके कारण उत्पादन काफी सीमित रहा। यही कारण है घरेलू बाजार में उत्पादों के दाम अभी और बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें