फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की

Wed, 22 Oct 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। रविवार की रात मोहल्ला आंबेडकर नगर में दो पक्षों में विवाद की सूचना पर गई पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से आरोपियों ने गाली गलौज और धक्का-मुक्की की। इस मामले में सिपाही ने आरोपी भाई-बहन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार रात मोहल्ला आंबेडकर नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने डायल 112 पर काल करके झगड़े की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी घटना स्थल पर पहुंची। आरोप है कि कार्तिक नाम का युवक पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। पुलिस ने रोका तो कार्तिक व उसकी बहन हिमांशी ने अभद्रता की। आरोप है कि कार्तिक, हिमांशी व दो अन्यों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, खुद को घिरता देख पुलिसकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस को आता देख कार्तिक, हिमांशी व दो अन्य मौके से भाग गए। क्षेत्राधिकारी नीतेश प्रताप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें