फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआईसी अस्पताल : सुपर स्पेशलिस्ट का न होना इलाज में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर मरीजों को सहयोगी निजी अस्पताल किया जाता है रेफर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जन और ऑन्कोलॉजी विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले गंभीर मरीजों को मेडिसिन के डॉक्टर ही देखते हैं। यदि तबीयत और बिगड़ जाती है तो मरीजों को सहयोगी निजी अस्पताल भेज दिया जाता है।
एक दिन पहले ही सफाईकर्मियों ने अस्पताल में हंगामा किया था। उनका आरोप था कि चार महीने से उनका मरीज भर्ती है, लेकिन अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट नहीं रहने से उसका सही इलाज नहीं हो रहा है। उन्होंने मरीज को निजी अस्पताल में रेफर करने मांग की, लेकिन अस्पताल प्रशासन तैयार नहीं हुआ। बाद में उनके प्रदर्शन पर मरीज को निजी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले जिम्मेदार
सुपर स्पेशलिस्ट में एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की एक-एक पोस्ट है, लेकिन दोनों खाली पड़े हैं। इसके लिए हर महीने साक्षात्कार लिया जा रहा है। डॉक्टर के अभाव में मरीजों को रेफर किया जाता है। -डॉ. हरनाम कौर, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें