ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमिक्रॉन-2 के ए ब्लॉक का पार्क बदहाल है। पार्क के कई हिस्सों में घास हो गई हैं तो कुछ जगहों से गायब हैं। निवासी संदीप ने बताया कि पार्क में नियमित रखरखाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्क में सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं। बच्चे खेलते हैं। ऐसे में पार्क की वर्तमान स्थिति निवासियों की चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि समय-समय पर घास की कटाई, सफाई और हरियाली के संरक्षण पर ध्यान दिया जाए तो पार्क की स्थिति में सुधार हो सकता है।