फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : ड्राई फ्रूट घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
200 करोड़ के ड्राई फ्रूट ठगी में फरार इनामी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन


- 25 हजार का था इनाम, मोहित गोयल के साथ ठगी में थी अहम भूमिका

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ड्राई फ्रूट्स ठगी में मास्टरमाइंड की प्रमुख सहयोगी को कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब दो वर्ष से फरार आरोपी मूल रूप से आगरा निवासी नील कमल पर 25 हजार रुपये का इनाम था। इस मामले में इस गिरोह के मास्टरमाइंड मोहित गोयल समेत 12 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

करीब दो साल पहले मोहित गोयल समेत अन्य ने मिलकर सेक्टर-62 में दुबई ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज कंपनी खोली थी। इसमें गिरफ्तार की गई नील कमल की भी प्रमुख भूमिका थी। कंपनी के कार्यालय में बैठकर देश और विदेश के लोगों से संपर्क कर ड्राई फ्रूट्स के ऑर्डर दिए जाते थे। शुरुआत में विक्रेताओं को समय पर भुगतान किया जाता था। जैसे-जैसे भारी मात्रा में माल पहुंचने लगा आरोपियों ने पैसे देने बंद कर दिया। इस तरह देश भर के हजारों लोगों से 200 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में कुल 17 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। इनमें मास्टरमाइंड मोहित गोयल समेत 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि शेष फरार थे। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक ड्राई फूड ठगी में वांछित 25 हजार की इनामी महिला नील कमल को कोतवाली सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस इलेक्ट्रानिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की देती थी धमकी
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मोहित गोयल समेत उसके साथी पहले ड्राई फ्रूट्स मंगवाते थे। बदले में कुल कीमत का छोटा हिस्सा विक्रेता को देते थे। बाकी राशि का चेक भेजा जाता था। जो आमतौर पर बाउंस हो जाता था। विक्रेता जब चेक बाउंस होने पर विरोध करते तो नील सहित अन्य महिलाएं झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देरी थीं। नील पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में 11 केस दर्ज हैं। पिछले दो साल से नोएडा पुलिस नील की तलाश कर रही थी। नौ फरवरी 2021 को कमिश्नरेट मुख्यालय की तरफ से उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें